दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के पावन उपलक्ष्य में निकाली जा रही सोभा यात्रा का फतेहाबाद विधानसभा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। फतेहाबाद नगर में यात्रा के पहुंचने पर ग्राम छोटी बसई, अंबेडकर नगर, खटीक खाना एवं अंबेडकर चौक के श्रद्धालु नागरिकों ने श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ कलश यात्रा का पूजन कर स्वागत किया। फूलों की वर्षा और जयकारों के साथ पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल रहा।
इस पावन अवसर पर वक्ताओं ने संत गुरु रविदास जी महाराज के समरसता, समानता, मानवता एवं सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कहा गया कि गुरु रविदास जी का जीवन और शिक्षाएं आज भी समाज को एकता और भाईचारे का मार्ग दिखाती हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक उमा शंकर माहौर, आशा देवी चक, जिला मंत्री महेंद्र वर्मा, जिला मंत्री बबीता चौहान, पूर्व विधायक कालीचरण सुमन, चेयरमैन प्रतिनिधि रवि प्रकाश शल्य, नितिन वर्मा, मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता, मंडल महामंत्री हरि सिंह कर्दम, अवकेश गोलस, मंडल उपाध्यक्ष रामसेवक जादौन, सुभाष वर्मा, कोषाध्यक्ष आकाश मेरोतिया, अतुल गुप्ता, सचिन कर्दम, दीपा राठौर, मंडल मंत्री मीरा शर्मा, श्रीराम उमरिया, नितिन गुप्ता, निक्की पाराशर, रामप्रकाश, सत्य प्रकाश जाटव, रेनू अनवरिया, संजय अनवरिया, पंकज गुप्ता सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने गुरु रविदास जी महाराज के बताए मार्ग पर चलकर समाज में समरसता बनाए रखने का संकल्प लिया।





















