जिला नजर ब्यूरो चीफ संजय भारद्वाज
अलीगढ। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के दौरे ने संगठन के भीतर हलचल तेज कर दी है।
समीक्षा बैठक के दौरान शौकत अली संगठन की मौजूदा स्थिति को लेकर नाराज नजर आए और पदाधिकारियों को साफ चेतावनी दी।
उन्होंने कहा कि जो लोग संगठन से नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने में असफल हैं, वे अपने पद छोड़ दें। साथ ही जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और कमियों को तुरंत दूर करने के निर्देश दिए।
आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि एआईएमआईएम प्रदेश में 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी जाए।
मीडिया से बातचीत में मेरठ एनकाउंटर वाले बयान पर उन्होंने अपनी बात दोहराते हुए कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं कहा है और वे आज भी अपने बयान पर कायम हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि फर्जी एनकाउंटर किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जा सकते।
बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।























