दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। फतेहाबाद के यमुना रोड गौशाला के नजदीक बने शिव मंदिर में सोमवार को मूर्ति प्रतिष्ठा की गई इससे पूर्व मूर्तियों को नगर भ्रमण कराया गया तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा फतेहाबाद के यमुना रोड स्थित गौशाला के नजदीक विशाल शिव मंदिर का निर्माण भक्तों द्वारा किया गया है जिस पर सोमवार को शिव परिवार की मूर्ति प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम से पूर्व सभी मूर्तियों को नगर भ्रमण कराया गया बस स्टैंड फतेहाबाद से निकाली गई।
शोभा यात्रा कस्बे के मुख्य मार्ग से होती हुई मंदिर प्रांगण में पहुंची जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विद्वानों द्वारा मूर्ति प्रतिष्ठा है। कराई गई इस दौरान छप्पन भोग का आयोजन भी किया गया। साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन किया।
शिव भक्त अनिल गुप्ता एवं सुशील कुमार दोनेरिया ने बताया की मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तगण पहुंचे तथा उन्होंने भगवान शंकर के दर्शन किए तथा प्रसाद ग्रहण किया है।























