मुरैना/मप्र: ग्वालियर में रिटायर्ड IAS और मुरैना के पूर्व कलेक्टर विनोद शर्मा से असम के दंपती ने 25 लाख रुपए ठग लिए। दंपती ने पूर्व कलेक्टर को प्लायवुड कारोबार में मुनाफे का लालच दिया था।
असम के कुलरंजन बरुआ ने रिटायर्ड IAS विनोद शर्मा से उनका 10 हजार वर्गफीट का प्लॉट 50 हजार रुपए महीना किराए पर लिया था। इसके बाद बड़े मुनाफे का लालच देकर कंपनी रिद्धी डोर इंडस्ट्रीज में उन्हें 50% का साझेदार बना लिया। कंपनी में काम के लिए कई बार विनोद शर्मा से चेक और नकद रुपए लिए। साथ ही, प्लॉट का 50 हजार रुपए प्रतिमाह किराया भी नहीं दिया।
इसके बाद पति-पत्नी, पूर्व कलेक्टर से 25 लाख रुपए की ठगी कर फरार हो गए। आरोपी दंपती ने रिटायर्ड IAS के परिचितों से भी रुपए और सामान लेकर धोखाधड़ी की। सामान लेते समय उन्होंने कहा था कि पेमेंट विनोद शर्मा करेंगे। विनोद शर्मा ने 26 मई को एसएसपी धर्मवीर सिंह को ठगी की शिकायत की। 29 मई को एफआईआर दर्ज हुई। एसएसपी का कहना है कि धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी दंपती की तलाश की जा रही है।
- रिपोर्ट – मुहम्मद इसरार खान