मथुरा। राष्ट्रीय लोक दल ने मथुरा जिले में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ किसान नेता चौधरी प्रीतम सिंह प्रमुख को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने उनके अनुभव और जमीनी पकड़ को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है।चौ. प्रीतम सिंह प्रमुख जिले के चर्चित किसान नेताओं में गिने जाते हैं। वे गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2012 और 2022 में चुनाव लड़ चुके हैं। वर्ष 1995 में वह उत्तर प्रदेश के सबसे कम उम्र के प्रधान चुने गए थे। इसके अलावा वे दो बार प्रधान, दो बार समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष और अजीत सेना के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं।लंबे समय से किसानों, मजदूरों, युवाओं और आमजन से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहने वाले प्रीतम सिंह प्रमुख की ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत पकड़ मानी जाती है। उनका परिवार भी सामाजिक और सार्वजनिक जीवन से जुड़ा रहा है। उनकी माताजी और छोटे भाई गोवर्धन के ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं।सामाजिक कार्यों के साथ-साथ प्रीतम सिंह प्रमुख उद्योग क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। उनके परिवार के सदस्य सेना और शिक्षा क्षेत्र में भी सेवाएं दे रहे हैं।जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर चौ. प्रीतम सिंह प्रमुख ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष राम आशीष रॉय और क्षेत्रीय अध्यक्ष बृजेश चाहर का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की किसान हितैषी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए किसानों, युवाओं, गरीबों और समाज के सभी वर्गों की आवाज बनेंगे।साथ ही मथुरा में राष्ट्रीय लोक दल के संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का कार्य करेंगे।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर
प्रीतम सिंह प्रमुख बने राष्ट्रीय लोक दल मथुरा के जिलाध्यक्ष, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का लिया संकल्प
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।





















