मथुरा में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे हुई तेज बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की हकीकत उजागर कर दी। लगभग आधे घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश के बाद कई प्रमुख सड़कों पर जलभराव हो गया। रेलवे अंडरपास में गर्दन तक पानी भरने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया, जबकि कई स्थानों पर सड़कें नदी जैसी नजर आईं।
सबसे अधिक परेशानी भूतेश्वर तिराहा स्थित रेलवे पुल के नीचे देखने को मिली।अंडरपास में भारी जलभराव होने से दोपहिया और चारपहिया वाहन बीच रास्ते में फंस गए। कई लोगों को पानी के बीच पैदल निकलना पड़ा, जबकि कुछ समय के लिए इलाके में जाम जैसे हालात बन गए।चौक और डोरी बाजार क्षेत्र में तेज बहाव के कारण एक स्कूटी पानी में बह गई।वहीं श्रीजी बाबा आश्रम परिसर में बनी दुकानों में बारिश का पानी घुसने से व्यापारियों के सामान को नुकसान पहुंचा। चौक बाजार में तेज बहाव के चलते सड़क भी कई जगह उखड़ गई,जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं।बारिश से पहले सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। उमस और गर्मी से लोग बेहाल थे। दोपहर में पहले हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई, जिसके बाद तेज बारिश और गरज के साथ करीब आधे घंटे तक पानी बरसा। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई।उधर, भूतेश्वर पुल पर रेलवे की चौथी लाइन बिछाने का कार्य पहले से जारी है। निर्माण कार्य के कारण यातायात पहले ही प्रभावित था। बारिश के बाद पुल के नीचे जलभराव होने से स्थिति और गंभीर हो गई तथा वाहन चालकों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।बारिश ने जहां लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत दी, वहीं शहर की जल निकासी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए। महज आधे घंटे की बारिश में प्रमुख मार्गों पर जलभराव, उखड़ी सड़कें और यातायात अव्यवस्था ने नगर व्यवस्था की तैयारियों की कमी को उजागर कर दिया।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर
आधे घंटे की बारिश ने मथुरा की खोली पोल: रेलवे अंडरपास में गर्दन तक पानी, चौक बाजार में उखड़ी सड़क
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।





















