फतेहाबाद/आगरा। फतेहाबाद की ग्राम पूठपुरा के पास फतेहाबाद फिरोजाबाद रोड पर पीछे से एक तेज रफ्तार बाइक ने आगे चल रही बाइक में टक्कर मार दी। जिसके चलते युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं टक्कर मारने वाली बाइक पर पांच किशोर सवार थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहाबाद के ग्राम उझावली निवासी आकाश पुत्र मुन्नालाल अपनी रिश्तेदारी महिला तथा एक बच्चे को लेकर गांव से फतेहाबाद आ रहा था मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक जिस पर पांच किशोर सवार थे। उन्होंने आकाश की बाइक में टक्कर मार दी। जिसके चलते आकाश सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं महिला और बच्चा बाल बाल बच गए। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता