गोवर्धन तहसील के जाजम पट्टी क्षेत्र स्थित गोपालपुर गांव में कुलदेवी मां मंशा मैया मंदिर में हाल ही में हुई चोरी की घटना को लेकर क्षेत्र के सर्वसमाज में भारी आक्रोश देखने को मिला। मंदिर से चांदी का क्षत्र,चांदी का मुकुट,एसी,कई इन्वर्टर,बड़ा घंटा,वाटर कूलर सहित 11 हजार से लेकर लाखों रुपये तक का चढ़ावा चोरी हो जाने की खबर से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।इस गंभीर घटना को लेकर खुटेलपट्टी में सर्वसमाज की एक महापंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और गणमान्य लोगों ने भाग लिया। पंचायत में सबसे पहले मां मंसा देवी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई, उसके बाद मंदिर के पुजारी अमित से घटना को लेकर पूछताछ की गई। पुजारी अमित ने बताया कि अब तक जितने भी पुजारियों की सेवा का नंबर आया है, उन्हीं के द्वारा मंदिर से सामान चोरी कर अपने-अपने घर ले जाया गया है। वहीं पूछताछ के दौरान उमेश पंडा ने भी स्वीकार किया कि एक किलो चांदी का मुकुट किसी अन्य व्यक्ति के पास मौजूद है।महापंचायत में मौजूद समाज के गणमान्य जनों ने अपने संबोधन में श्रद्धालुओं और दानदाताओं की आस्था व दान की चोरी होने की घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसकी कड़ी निंदा की। सामाजिक कार्यकर्ता राहुल रारह ने मांग की कि मंदिर से पुजारियों की व्यवस्था को हटाकर मंदिर कमेटी द्वारा सेवा के लिए लोगों को नियुक्त किया जाए, साथ ही उन्होंने अब तक मंदिर में आए संपूर्ण चढ़ावे का ब्यौरा प्रस्तुत करने की भी मांग रखी।पंचायत में मौजूद युवाओं ने रोष जताते हुए कहा कि जो लोग मंदिर के चौकीदार बनकर सेवा कर रहे थे, वे वास्तव में चोर निकले। युवाओं ने साफ कहा कि यह उनकी कुलदेवी का मंदिर है और अब वे स्वयं मंदिर की सेवा करेंगे। वहीं बुजुर्ग ग्रामीणों ने कहा कि मंदिर में जितना चढ़ावा आता रहा है, उससे अब तक एक भव्य भवन का निर्माण हो चुका होता, लेकिन अनियमितताओं के कारण ऐसा नहीं हो सका।महापंचायत के अंत में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि मंदिर की एक विधिवत कमेटी का गठन किया जाएगा, दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और आगे से मंदिर की पूजा-व्यवस्था का ठेका उठाया जाएगा ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर
मंशा देवी मंदिर में हुई चोरी को लेकर महापंचायत का आयोजन, दोषियों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।





















