अलीगढ़। थाना इगलास पुलिस ने गवाहों को धमकाने और मारपीट करने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने थाना इगलास में वर्ष 2011 के हत्या के मुकदमे (मु.अ.सं. 712/2011, धारा 302/201/404 भादवि) से जुड़े गवाहों को धमकाया और उनके साथ मारपीट की थी। इस संबंध में थाना इगलास पर मु.अ.सं. 330/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वीरेन्द्र पुत्र मोलिया, विजय पुत्र छत्रपाल, रिंकू उर्फ कमल पुत्र जयपाल, अनिल पुत्र सुजान सिंह और प्रेमचन्द्र पुत्र सोरन सिंह, सभी निवासी गांव बैलोठ, थाना इगलास, जनपद अलीगढ़ को थाना क्षेत्र इगलास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के विरुद्ध आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी इगलास कमलेश कुमार के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक डी.के. सिसौदिया के नेतृत्व में थाना इगलास पुलिस टीम ने की। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अशोक कुमार, उपनिरीक्षक जयप्रकाश, कांस्टेबल मनीष कुमार और कांस्टेबल मिथुन कुमार शामिल रहे।





















