अलीगढ़। इगलास थाना क्षेत्र के सराय बाजार कस्बे में विवादित जमीन पर निर्माण कार्य को लेकर हुए विवाद के मामले में न्यायालय के आदेश पर 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस के अनुसार, इगलास थाने में दर्ज एफआईआर संख्या 0297/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धाराएं 191(2), 191(3), 115(2), 352, 333, 190 और 109(1) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।शिकायतकर्ता नूरबानो पत्नी सैयद अली निवासी सराय बाजार, इगलास ने आरोप लगाया है कि 6 फरवरी 2026 को शाम करीब चार बजे वह घर पर काम कर रही थीं। इसी दौरान नामजद आरोपी विवादित जमीन पर निर्माण कार्य कराने के उद्देश्य से मौके पर पहुंच गए।एफआईआर में अवरार अहमद पुत्र हामिद हुसैन, इकबाल पुत्र हामिद हुसैन, शावी पुत्र अवरार अहमद, हाशिम पुत्र कमरुद्दीन, इखलाक उर्फ बाबूलाल पुत्र कमरुद्दीन, कमरुद्दीन पुत्र मोटा खां, आकिल पुत्र कमरुद्दीन, अर्यूब पुत्र कमरुद्दीन, चंदा पत्नी कमरुद्दीन, आसी पुत्री कमरुद्दीन, नाजमीन पत्नी आकिल, रूबी पत्नी अर्यूब निवासीगण सराय बाजार, इगलास तथा लालाराम पुत्र गोवर्धन निवासी सीतापुर को नामजद किया गया है।आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए फावड़ा, लोहे की रॉड और ईंटों से हमला कर दिया। घटना में शिकायतकर्ता पक्ष की कई महिलाओं को चोटें आईं। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि हमले में उनकी बेटी सलोनी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके हाथ की हड्डी टूट गई और उसका उपचार जिला अस्पताल के साथ निजी अस्पताल में भी कराना पड़ा।पीड़िता का आरोप है कि घटना की शिकायत स्थानीय पुलिस से की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से प्रार्थना पत्र भेजा। इसके बाद न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया।न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने 15 जून 2026 को मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर





















