गोविन्द पाराशर– संवाददाता आगरा
आगरा। ब्रिक्स देशों के समूह में शामिल विभिन्न देशों के 30 से अधिक प्रतिनिधिमंडलों ने शनिवार को सिकंदरा स्थित डावर फुटवियर इंडस्ट्री का दौरा कर भारतीय फुटवियर उद्योग की उत्पादन क्षमता, गुणवत्ता मानकों और निर्यात संभावनाओं का अवलोकन किया।
प्रतिनिधिमंडल का स्वागत डावर फुटवियर इंडस्ट्री एवं डीसीएफएलआई के चेयरमैन पूरन डावर एवं डावर फुटवियर इंडस्ट्री निदेशक संभव डावर द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रतिनिधियों को फैक्ट्री की आधुनिक उत्पादन प्रक्रियाओं, तकनीकी नवाचारों, गुणवत्ता नियंत्रण व्यवस्था तथा वैश्विक बाजारों में भारतीय फुटवियर उद्योग की बढ़ती भूमिका से अवगत कराया गया।
इस अवसर पर एसोचैम के महासचिव सौरभ सान्याल, एमएसएमई मंत्रालय के निदेशक अंकित अग्रवाल, डॉ. आरके भारती, उप सचिव प्रमोद कुमार तथा संयुक्त निदेशक दिलाशा, सहायक विकास आयुक्त सुशील यादव ने भारतीय एमएसएमई क्षेत्र की उपलब्धियों एवं वैश्विक सहयोग की संभावनाओं पर अपने विचार साझा किए।
इसके उपरांत डीसीएफएलआई के चेयरमैन पूरन डावर, एफमेक के अध्यक्ष गोपाल गुप्ता तथा एमपीएस स्कूल के निदेशक ए.के. सिंह ने प्रतिनिधिमंडल में शामिल सभी सदस्यों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
एमएसएमई डीएफओ आगरा के निदेशक वीके वर्मा, डीएफओ आगरा के अभिषेक सिंह, अवधेश सिंह, सीएलई के उप निदेशक आरके शुक्ला, एफमेक के दलजीत सिंह, ललित अरोरा, अनिरुद्ध तिवारी, ईशान सचदेवा, संजय डंग, रेणुका डंग, संजय ढल, कुलदीप सिंह गुजराल, गौतम कौल, रोमी लूथरा, हरपाल सैंतिया मौजूद रहे।
व्यवस्थाएं डावर फुटवियर इंडस्ट्री के प्रबंधक राजीव मिश्रा, सीसीएलए के अजय शर्मा एवं ब्रजेश शर्मा ने संभालीं।





















