हाथरस। अहमदाबाद में आयोजित पहली वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप-2026 में स्वर्ण पदक जीतकर ठाकुर रितु पौरुष ने न केवल भारत का गौरव बढ़ाया है, बल्कि अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन से युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण भी प्रस्तुत किया है। उत्तर प्रदेश पुलिस में मुख्य आरक्षी के पद पर कार्यरत रितु पौरुष ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का परचम लहराया। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। रितु पौरुष की इस स्वर्णिम सफलता पर न्यू राधा कृष्ण सेवा समिति की टीम ने उनके पैतृक निवास ग्राम नहरोई, जनपद हाथरस पहुंचकर भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया। समिति की ओर से उन्हें पगड़ी एवं पटका पहनाकर, माल्यार्पण कर तथा राधा-कृष्ण की सुंदर छवि भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि रितु पौरुष की उपलब्धि यह साबित करती है कि दृढ़ संकल्प, निरंतर अभ्यास और कड़ी मेहनत के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। इस अवसर पर न्यू राधा कृष्ण सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक पौरुष, जिला उपाध्यक्ष मनीष उपाध्याय और जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।रितु पौरुष की इस उपलब्धि से न केवल हाथरस जनपद, बल्कि पूरे प्रदेश और देश को गर्व महसूस हो रहा है।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर





















