जिला नजर संवाददाता
एटा। नगला मड़िया गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में दो गायों की मौत होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना के बाद ग्रामीणों में रोष व्याप्त है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है।
पीड़ित किसान ने आरोप लगाया है कि उसकी गायों को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा नशीला या जहरीला पदार्थ खिलाया गया, जिसके कारण उनकी मौत हुई। सूचना मिलते ही एटा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से आवश्यक सैंपल एकत्र किए।
पुलिस ने दोनों गायों का पोस्टमार्टम कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के निष्कर्ष आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है, जबकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों ने कहा है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।





















