अलीगढ में योग प्रशिक्षण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित
अलीगढ l अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियों के अंतर्गत राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, छेरत में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को कॉमन योग प्रोटोकॉल (CYP) का अभ्यास कराया गया तथा इस वर्ष की थीम “Yoga for Healthy Ageing’’ के महत्व पर जानकारी दी गई।
योग प्रशिक्षक शिवा पाठक, ज्योति राघव, योग सहायक कृष्णवीर सिंह एवं ललिता चौधरी ने प्रतिभागियों को योग प्रशिक्षण प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में पांच छात्र प्रशिक्षकों का चयन भी किया गया। इसके साथ ही जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में भी योग जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अंजू राजौरिया द्वारा इगलास, प्रमोद कुमार द्वारा चंडौस, सत्येंद्र कुमार द्वारा गौमत तथा प्रशांत माहेश्वरी द्वारा नगर क्षेत्र के पार्कों में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में कुल 215 लाभार्थियों ने सहभागिता की, जिनमें 125 पुरुष एवं 90 महिलाएं शामिल रहीं।





















