दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव पोखरिया में बरसात के पानी की निकासी को लेकर हुए विवाद में एक किशोर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव पोखरिया में तालाब निर्माण का कार्य चल रहा था, जिसके चलते गांव में बारिश के पानी की निकासी नहीं हो सकी। बारिश का पानी भर जाने पर श्री भगवान ने नेमीचंद के प्लॉट से होकर पानी निकालने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दबंगों ने नेमी पुत्र हुकम सिंह के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गया। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कराया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार एवं मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि घटना करीब नौ दिन पुरानी है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार गौतम ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा चुकी है तथा दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास भी चल रहे





















