दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के रिकॉर्ड 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ता द्वारा आज बुधवार को मंडल नगर अध्यक्ष अंकित गुप्ता के नेतृत्व में पुरानी तहसील स्थित राजराजेश्वरी केला देवी मंदिर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य हवन पूजन का आयोजन कर पूरे वेद विधान के साथ आहुतियां देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उज्जवल भविष्य और देश की उन्नति और कल्याण की कामना की।
हवन यज्ञ कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदोरिया उपस्थिति रही इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदोरिया ने कहा कि पिछले 12 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में केंद्र सरकार ने विकास सुशासन और जनहित से जुड़ी कई योजना को लागू कर देश को नई दिशा देने का काम किया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की की केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं वहीं नगर मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता ने मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर कहा मोदी जी के नेतृत्व में देश की जनता ने 12 वर्ष में गरीब कल्याण और अभूतपूर्व विकास को एक साथ साकार होते देखा है
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष बबीता शल्या भाजपा जिला मंत्री बबीता चौहान नगर मंडल महिला मोर्चा संयोजक रेनू अनबरिया आशा देवी चक अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि प्रकाश शल्या जिला मंत्री हरि सिंह भूमि विकास बैंक का अध्यक्ष राजेश कुशवाह अबकेस गोलस आलोक बछरवार आकांश मेंरोटियां आनंद गुप्ता डॉक्टर गणेश बघेल उमेश गुप्ता योगेश बघेल मुकेश पचौरी अजय जादौन मनीष चक हरि सिंह कर्दम सचिन कर्दम सुभाष वर्मा अतुल गुप्ता धर्मेंद्र कुशवाहा मदन लाल यादव आदि।





















