अलीगढ़। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले के सभी नगरीय निकायों में ‘‘सरकार आपके द्वार’’ कार्यक्रम के तहत विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद अतरौली द्वारा नगर पालिका इंटर कॉलेज में विशेष शिविर का आयोजन किया गया।अधिशासी अधिकारी अमिता वरुण के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं, नीतियों और उपलब्धियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करना तथा अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई। सूचना विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई एलईडी वैन के माध्यम से भी केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। शिविर में बाल विकास परियोजना अधिकारी तनूजा सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुभाष चंद्र, सहायक अभियंता जल ऋषिपाल सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकत्री श्वेता शर्मा तथा नगर पालिका परिषद अतरौली के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आमजन को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, सड़क एवं अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित शिकायतों का पंजीकरण किया गया तथा उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। प्रशासन ने ऐसे शिविरों के माध्यम से जनसुविधाओं को और अधिक प्रभावी बनाने की बात कही है।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर





















