दैनिक जिला नगर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। जगद्गुरु भगवान शंकराचार्य, पूज्यपाद श्री श्री 1008 स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज का फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में आगमन हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उनके दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
अपने आशीर्वचन में पूज्य शंकराचार्य जी ने गौ-संरक्षण, गौ-सेवा एवं सनातन संस्कृति के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की आधारशिला हैं तथा उनकी सेवा और सुरक्षा प्रत्येक सनातनी का कर्तव्य है।
उन्होंने समाज से गौ-वंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आगे आने का आह्वान किया।इसी अवसर पर पूज्य शंकराचार्य जी ने फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में अभिनव गौ-धाम की स्थापना एवं गौ-सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने हेतु राजेश कुमार शर्मा को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस पहल से क्षेत्र में गौ-संरक्षण एवं जनजागरण के कार्यों को नई दिशा मिलेगी।राजेश कुमार शर्मा ने पूज्य गुरुदेव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे उनके मार्गदर्शन में अभिनव गौ-धाम की स्थापना, गौ-सेवा एवं सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
कार्यक्रम का समापन पूज्य शंकराचार्य जी के आशीर्वाद एवं गौ-माता की जयघोष के साथ हुआ। इस दौरान राकेश शर्मा आशीष शर्मा शिवकुमार शर्मा रामनिवास शर्मा संजीव शर्मा विपिन शर्मा सुनील शर्मा उमाशंकर शर्मा देवेंद्र शर्मा विमलेश शर्मा शिव हरी मुद्गल प्रमोद रावत मनीष पाराशर आदि प्रमुख रूप से मौजूद है।





















