गोंडा /अलीगढ़। थाना गोण्डा क्षेत्र के गांव असनेती में एक निजी विद्यालय के प्रबंधन और संचालन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद सामने आया है। एक पक्ष की ओर से आरोप लगाया गया है कि स्कूल खाली न करने पर आधा दर्जन लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की तथा विद्यालय से जुड़े बैनर और पोस्टर फाड़ दिए। पीड़ित पक्ष का कहना है कि दो वर्ष पूर्व विद्यालय संचालन को लेकर रजिस्टर्ड एग्रीमेंट कराया गया था, लेकिन अब दूसरे पक्ष द्वारा कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है और उनके खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराने की कोशिश की जा रही है। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से भी विद्यालय के प्रबंधन एवं संचालन पर अपना दावा किया जा रहा है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, विद्यालय के प्रबंधन एवं संचालन की दावेदारी को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। मामले की जांच की गई, लेकिन लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस का कहना है कि विद्यालय के संचालन और प्रबंधन से संबंधित विवाद का अंतिम निस्तारण शिक्षा विभाग अथवा सक्षम न्यायालय के स्तर से किया जाना अपेक्षित है। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुए है।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर





















