अलीगढ़। शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत नगर निगम एवं अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने और बिना अनुमति सड़क कटिंग करने के मामले में सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर निगम ने संबंधित एजेंसी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाने के साथ एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। मामला उस समय सामने आया जब नगर आयुक्त आईएएस प्रेम प्रकाश ने जीटी रोड स्थित इंग्राम स्कूल के सामने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि बिना किसी अनुमति के सड़क खोदकर फाइबर केबल बिछाने का कार्य किया जा रहा था, जिससे सड़क को क्षति पहुंचाई गई।मौके पर नगर आयुक्त ने नगर निगम निर्माण विभाग एवं अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सिविल इंजीनियरों के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए इस लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने संबंधित एजेंसी के विरुद्ध तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने तथा बिना अनुमति सड़क कटिंग जैसी गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाली एजेंसियों के खिलाफ जुर्माना, एफआईआर और अन्य कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। नगर निगम की इस कार्रवाई को शहर में अवैध सड़क कटिंग और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ा संदेश माना जा रहा है।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर





















