पीड़ित परिवार में घायल महिला पुरुषों के इलाज को दी आर्थिक मदद
दैनिक जिला नज़र संवाददाता
फतेहपुर सीकरी/आगरा। 5 जून 2026 को अखिल भारतीय लोधी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद लोधी के साथ एक प्रतिनिधिमंडल विगत दिनों आकाशीय बिजली से ध्वस्त हुए मकान से घायल परिवारी जनों से मुलाकात की तथा आर्थिक मदद प्रदान की।
फतेहपुर सीकरी में ग्राम पंचायत चौमा शाहपुर के महेश राधे राजपूत का पक्का मकान जिसमें दो कमरे बने थे कमरों की आगे टीन सेट पड़ा था आकाशीय बिजली से मकान का पटाव चटक गया तथा दोनों कमरों के पटाव गिर गया जिसमें एक महिला,बच्चा तथा एक पुरुष गंभीर घायल हो गए जिनका प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
सूचना पर राजनीतिक और सामाजिक लोगों का पीड़ित परिवार के यहां आना-जाना लग रहा। अखिल भारतीय लोधी युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद लोधी द्वारा पीड़ित परिवार को उपचार के लिए₹11000 नगद धनराशि की आर्थिक मदद की।
तथा उप जिला अधिकारी किरावली से देवी आपदा में मकान के निर्माण तथा आर्थिक मदद के लिए बात की है। ग्राम पंचायत के प्रधान द्वारा भी निरंतर प्रशासन को घटना से अवगत कराया जा रहा है। प्रधान द्वारा बताया गया यूपी जिला अधिकारी किरावली ने देवी आपदा से 95 हजार रुपए से मकान निर्माण हेतु के लिए आश्वासन दिया है।





















