दैनिक जिला नज़र संवाददाता
फतेहपुर सीकरी/आगरा। उत्तर प्रदेश के होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रजापति पुत्र धर्मवीर प्रजापति शुक्रवार को फतेहपुर सीकरी पहुंचे। वे सहनपुर जाजोली में आयोजित भ्रमभोज कार्यक्रम में शामिल हुए।
इसके बाद दिनेश प्रजापति ने विश्व प्रसिद्ध सूफी संत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर हाजिरी लगाई। उन्होंने मजार पर बांदा धागा, देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।
इस दौरान उन्होंने दरगाह की नक्काशी और वास्तुकला को भी सराहा। उनके साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।





















