दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर ब्लॉक परिसर फतेहाबाद में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
साथ ही पर्यावरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने एवं प्लास्टिक मुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से प्लास्टिक शवयात्रा निकाली गई, जिसके माध्यम से लोगों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।
सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू किया गया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान प्रकृति और मातृ सम्मान दोनों के प्रति समर्पण का प्रतीक है। साथ ही उन्होंने सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग को त्यागने और स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर, पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा, नितिन वर्मा, राजेश कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष योगेश चौहान, नगर अध्यक्ष अंकित गुप्ता, उपजिलाधिकारी स्वाति सिंह, खंड विकास अधिकारी रजत कुशवाहा,सचिन गोयल,निक्की पाराशर,नितिन गुप्ता,वीरू सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।





















