दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। फतेहाबाद में ग्राम भौलपुरा से फिरोजाबाद के ग्राम रामदासपुर के बीच यमुना नदी पर बनाए जा रहे पुल का प्रीकास्ट सेगमेंट बृहस्पतिवार दोपहर लगाते समय अचानक गिर गया गनीमत रही कोई मजदूर नीचे नहीं था,अन्यथा गंभीर हादसा हो जाता। वही सेगमेंट की चपेट में आने से नीचे रखे दो अन्य सेगमेंट भी क्षतिग्रस्त हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहाबाद से फिरोजाबाद के बीच यमुना नदी पर फतेहाबाद के ग्राम भोलपुरा से फिरोजाबाद के ग्राम रामदासपुर के बीच एक पुल का निर्माण किया जा रहा है पिछले कई वर्षों से चल रहे इस पुल के निर्माण के दौरान बृहस्पतिवार को पिलर के ऊपर मशीनों द्वारा प्रीकास्ट सेगमेंट रखा जा रहा था। वहीं दो सेगमेंट पुल के नीचे रखे हुए थे।
अचानक से बृहस्पतिवार दोपहर करीब 1:00 बजे प्रीकास्ट सेगमेंट गिर गया। दोपहर के चलते वहां कोई मजदूर मौजूद नहीं था। अन्यथा गंभीर हादसा हो जाता इस दौरान नीचे रखे हुए दो अन्य सेगमेंट भी क्षतीग्रस्त हो गए। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई ।





















