दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के 22 वे माइलस्टोन पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मैनपुरी से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार कार का टायर अचानक फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में कार सवार एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे आगरा के दयालबाग निवासी निशांत वशिष्ठ अपनी पत्नी वेश्नवी,7 माह की बच्ची युति तथा एक युवती आकांक्षा के साथ कार से मैनपुरी से से दिल्ली जा रहे थे।
थाना फतेहाबाद क्षेत्र में लखनऊ एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 22.500 के पास अचानक कार का अगला टायर फट गया। तेज रफ्तार होने के कारण चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और कार कई बार पलटते हुए डिवाइडर से जा टकराई। और दूसरी लाइन में चली गई और पलट गई।
हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार मासूम बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं कार चला रहे पति और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही फतेहाबाद थाना पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची। 108 एंबुलेंस से फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहा से आगरा रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गौरतलब है कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से लगातार हादसे हो रहे हैं।
पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को एक्सप्रेसवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।





















