दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। फतेहाबाद के पुरानी तहसील स्थित राज राजेश्वरी कैला देवी मंदिर में स्थापित राम दरबार की वर्षगांठ पर धार्मिक आयोजन किया गया। जिसमें महिला मण्डल द्वारा सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया तथा सभी देवी देवताओं को नए पोशाक पहनाए गए।
शनिवार सुबह आयोजित हुए कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी देवी देवताओं के वस्त्राभूषण बदले गये तथा उन्हें नवीन परिधानों में सजाया गया।

बाद में सुंदर कांड पाठ का आयोजन महिलाओं ने किया जिसे सुनने के लिए बडी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे इस अवसर पर प्रसाद वितरण किया गया बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से शांति स्वरूप जी महाराज, संजय अनवारिया,दिलीप कुमार गुप्ता,रेनू गुप्ता, किरन गुप्ता, रोमिका गुप्ता, मंजू गुप्ता, शशि गुप्ता, रजनी गुप्ता, अर्चना गुप्ता, शुभम गुप्ता, गोपाल गुप्ता, शुशील गुप्ता, मुकेश गुप्ता, गौरी, नव्या, आदि थे।





















