जिला नजर संवाददाता
अलीगढ़। जनपद हाथरस में दिनांक 23 अप्रैल 2026 से 24 अप्रैल 2026 तक आयोजित 18वीं अंतर्जनपदीय आगरा जोन आगरा पुलिस भारोत्तोलन क्लस्टर (भारोत्तोलन, योग एवं पावर लिफ्टिंग) महिला/पुरुष प्रतियोगिता वर्ष-2026 में जनपद अलीगढ़ के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 09 गोल्ड मेडल सहित कुल 19 पदक प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नीरज जादौन द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रशंसा पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
एसएसपी ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस विभाग के जवान न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने में अग्रणी हैं, बल्कि खेल प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विभाग एवं जनपद का गौरव बढ़ा रहे हैं।
उन्होंने सभी खिलाड़ियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। सम्मान समारोह के दौरान पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।





















