जिला नजर संवाददाता
सादाबाद/हाथरस। कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के गांव नगला दुर्जिया में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच सड़क पर जमकर विवाद हो गया।
मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से मारपीट, लाठी-डंडों का प्रयोग तथा फायरिंग की सूचना सामने आई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा पाया गया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है।





















