जिला नजर संवाददाता
हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्रांतर्गत नवल नगर में स्थित एक दोना-पत्तल फैक्ट्री में आज शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग लगते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
सूचना पर थाना हाथरस गेट पुलिस एवं फायर ब्रिगेड टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी तेज थी कि फैक्ट्री में रखा लाखों रुपये का तैयार एवं कच्चा माल जलकर राख हो गया।
राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। पुलिस द्वारा मौके का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है तथा विधिक कार्रवाई की जा रही है।





















