जिला नजर संवाददाता
अलीगढ़। नगरायुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के निर्देशों के अनुपालन में नगर निगम अलीगढ़ द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नालों की युद्ध स्तर पर सफाई कराई जा रही है। इसके लिए मेकेनिकल वाहनों की सहायता ली जा रही है, जिससे नालों की तली तक सफाई सुनिश्चित हो सके।
नगर निगम की टीमों द्वारा प्रमुख एवं संवेदनशील इलाकों में अभियान चलाकर जलनिकासी व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि सफाई कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है तथा आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त संसाधन भी लगाए जा रहे हैं, ताकि वर्षा ऋतु में जलभराव की समस्या से शहरवासियों को राहत मिल सके।
नगर निगम ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नालों में कचरा, पॉलीथिन या अन्य अपशिष्ट न डालें और स्वच्छता अभियान में सहयोग करें।





















