जिला नजर संवाददाता
कासगंज। जिलाधिकारी ने आज जिले की तीनों तहसीलों एवं सातों विकास खंडों में भ्रमण हेतु विज्ञान बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों तथा आमजन को विज्ञान के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञान बस के माध्यम से बच्चों को प्रयोगात्मक गतिविधियों, मॉडल्स एवं आधुनिक तकनीक से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उनकी वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहन मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं शिक्षकों की उपस्थिति रही।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस प्रकार की पहल से छात्रों में रचनात्मकता और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा तथा ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को भी विज्ञान की नवीन अवधारणाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा।





















