जिला नजर संवाददाता
कासगंज। थाना सहावर क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते 6 दिन के नवजात शिशु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 02 वांछित अभियुक्तों को मात्र 04 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, शादी के खर्च को लेकर भाइयों के बीच हुए विवाद के बाद यह दुखद घटना सामने आई। घटना से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। थाना सहावर पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया।





















