जिला नजर ब्यूरो चीफ संजय भारद्वाज
अलीगढ़। जिले में काली नदी से एक युवक का संदिग्ध शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मगरमच्छ के हमले से मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृत्यु के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
पुलिस ने मामले की सभी संभावित पहलुओं से जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल है।





















