जिला नजर ब्यूरो चीफ संजय भारद्वाज
इगलास/अलीगढ़। कानून एवं शांति व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से कोतवाली इगलास प्रभारी दिनेश कुमार सिसोदिया ने पुलिस टीम के साथ कस्बे में पैदल गश्त कर व्यापक जांच अभियान चलाया।
गश्त के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की तथा बिना कारण देर रात तक घूम रहे नागरिकों को समय से घर जाने की हिदायत दी। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वाले व्यक्तियों को सख्त चेतावनी दी गई और भविष्य में ऐसी गतिविधियों से बचने की सलाह दी गई।
अभियान के दौरान कोतवाली प्रभारी ने मेन चौराहा, पुरानी तहसील रोड, पथवारी मंदिर, गोड़ा रोड, शिवपुरी, वनखंडी महादेव मंदिर, सासनी रोड एवं मथुरा रोड क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि संदिग्ध गतिविधियों पर निरंतर नजर रखी जाए और आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे।
गश्त के दौरान कस्बा इंचार्ज गंगाराम गंगवार, si कालीचरण गौतम, si वद्री राम, hd जबर सिंह का. लव कुमार चतुर्वेदी, का ललित वैसला, का मनीष कुमार, का रइशांत, का लोकेन्द्र सिंह, का शेखर, का विक्रांत, ड्रा. राजकिशोर उपाध्याय सहित एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु नियमित गश्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।





















