दैनिक जिला नजर संवाददाता
धिमिश्री/आगरा। किसानों की राजस्व संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए मंगलवार को फतेहाबाद तहसील के ग्राम धिमिश्री में राजस्व विभाग का विशेष शिविर आयोजित किया गया। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिला अध्यक्ष दीपक तोमर की पहल पर लगाए गए इस शिविर में बड़ी संख्या में किसान पहुंचे और अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।
शिविर में फतेहाबाद एसडीएम स्वाति शर्मा, तहसीलदार तथा राजस्व विभाग की टीम के लेखपाल मौजूद रहे। अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित राजस्व कर्मचारियों को समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। कई मामलों में मौके पर ही कार्रवाई कर किसानों को राहत प्रदान की गई।शिविर में बड़ी संख्या में किसानों ने पहुंचकर राजस्व संबंधी मामलों, जमीन और अन्य समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा।
अधिकारियों ने राजस्व टीम को निर्देश दिए कि किसानों की समस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और लंबित मामलों का जल्द से जल्द समाधान कराया जाए।इस दौरान धिमिश्री ग्राम पंचायत प्रधान धनवान सिंह उर्फ टीटू भाई भी मौजूद रहे।
किसानों ने अपनी समस्याओं को गांव में ही अधिकारियों के सामने रखने और उनके समाधान की पहल के लिए भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) का आभार जताया।भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों ने कहा कि किसान हित से जुड़े मुद्दों को लगातार प्रशासन के सामने उठाया जाता रहेगा। संगठन किसानों की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों के लिए हर स्तर पर आवाज उठाता रहेगा।
शिविर में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिला प्रवक्ता रामनिवास रघुवंशी, अवधेश ठाकुर, लोकेश जादौन सहित बड़ी संख्या में किसान सरदारी मौजूद रही।शिविर में क्षेत्र के किसानो ने राजस्व संबंधी अपनी विभिन्न समस्याएं उप जिलाधिकारी महोदय को राज्य विभाग की टीम के सक्षम राखी अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता कृष्णा मौके पर निस्तारणन दिया गयाकिसान हित में संगठन की पहल से धिमिश्री में आयोजित शिविर को किसानों ने महत्वपूर्ण कदम ब2ताया।





















