दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। फतेहाबाद के बाह रोड स्थित श्रीमती रतनदेवी कान्वेंट स्कूल में सत्र 2025-26 का फाइनल रिजल्ट शुक्रवार को वितरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण एवं मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। साथ ही खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया।
समारोह में लगभग 135 छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बबीता रविप्रकाश शल्या रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है और मेहनत से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विद्यालय के मंत्री अवधेश शल्या, व्यवस्थापक श्रीभगवान गुप्ता, प्रधानाचार्य श्रीमती निशा गोलस, आरती गुप्ता, अवकेश गोलस, उत्तम चंद्र गुप्ता, संजय गुप्ता, विपुल लोहिया, अतुल कतरौलिया, चंदन गुप्ता, अंगद वर्मा सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।विद्यालय के शिक्षक रितिक गुप्ता, सृष्टि चौधरी, नरेंद्र शर्मा, प्रिया गुप्ता, रेखा देवी, पूजा कुमारी, मानसी, खुशी, गुंजन, ललिता सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया। समारोह में सैकड़ों की संख्या में अभिभावक भी मौजूद रहे।





















