दैनिक जिला नजर संवाददाताफतेहाबाद/आगरा। फतेहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बमरौली में मामूली विवाद में दबंगों ने दो भाइयों को जमकर पीट दिया जिसके चलते दोनों घायल हो गए जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
फतेहाबाद/आगरा। फतेहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बमरौली में मामूली विवाद में दबंगों ने दो भाइयों को जमकर पीट दिया जिसके चलते दोनों घायल हो गए जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बमरौली निवासी रामसुख पुत्र ओमप्रकाश का गांव के ही कुछ लोगों से मामूली बात पर कहासुनी हो गई। इसके बाद दबंगों ने रामसुख को पीट दिया बचाने आए उसके भाई दिलखुश को भी जमकर पीट दिया।
जिसके चलते दोनों घायल हो गए। पीड़ितों द्वारा इसकी सूचना फतेहाबाद पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा है।





















