दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रम जनगणना के लिए 7 मई बृहस्पतिवार से स्व गढ़ना का काम शुरू हो गया। इस दौरान फतेहाबाद तहसील मुख्यालय पर एसडीएम स्वाति शर्मा की अध्यक्षता मे जन प्रतिनिधियों की स्व गणना कराई गई।
इस दौरान बड़ी संख्या में ग्राम प्रधानो के साथ-साथ तहसील मुख्यालय के कर्मचारी भी मौजूद रहे।एसडीएम स्वाति शर्मा ने बताया कि 7 मई से 21 मई तक लोग अपने-अपने मोबाइल में स्व गणना कर सकते हैं। स्वगणना चरण के बाद 22 मई से शुरू होने वाले घर-घर सर्वेक्षण में गणनाकर्मी प्रत्येक मकान पर जाकर उसका विवरण दर्ज करेंगे।
इस दौरान पूरे अभियान की सतत निगरानी व समीक्षा की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने लोगो से अपील की,कि वे सही व पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।
एसडीएम ने बताया कि स्व-गणना की प्रक्रिया 7 मई से शुरू हो गई है,।परिवार का सदस्य एक मोबाइल से एक परिवार का लॉगिन होगा, इस प्रक्रिया को बहुत ही सरल बनाया गया है,जोकि विकल्प के माध्यम से भर सकता है। कार्य से अनुपस्थित रहने या ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले प्रगणक एवं सुपरवाइजर के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाएगी।
एसडीएम ने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है और इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फतेहाबाद तहसील मुख्यालय पर आयोजित इस कर्यक्रम में तहसीलदार बब्लेश कुमार, नायब तहसीलदार प्रमोद कुमार समेत अनेक ग्राम प्रधान और अन्य लोग मौजूद रहे।





















