अलीगढ़। क्षेत्राधिकारी यातायात नरेंद्र यादव ने यातायात पुलिस लाइन में समस्त यातायात पुलिसकर्मियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात ने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को उच्चाधिकारियों द्वारा जारी आदेशों एवं निर्देशों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि यातायात संचालन के दौरान अनुशासन, सतर्कता और जिम्मेदारी का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि आमजन को बेहतर यातायात सुविधाएं मिल सकें।
उन्होंने सभी यातायात पुलिसकर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण मनोयोग, तत्परता एवं ईमानदारी के साथ करने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर बल दिया।





















