दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। फतेहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम भोजपुरा में एक महिला ने अपने पति एवं ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने तथा चार मोटरसाइकिलों को जबरन कब्जे में लेकर तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाना फतेहाबाद में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
दीपो पुत्री मुरारी, मूल निवासी थाना बसई मौहम्मदपुर जिला फिरोजाबाद ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी ग्राम भोजपुरा निवासी उमेश पुत्र स्वर्गीय कल्ला के साथ हुई थी।
आरोप है कि करीब 10 दिन पहले उसके पति उमेश ने उसके भाई रामऔतार से एक मोटरसाइकिल चलाने के लिए मांगी थी। इसके बाद मोटरसाइकिल वापस मांगने पर परिवार में विवाद शुरू हो गया।
पीड़िता का आरोप है कि 6 मई की रात करीब 8 बजे पति उमेश, जेठ चन्द्रपाल, देवर रिंकू व टिंकू ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों एवं ईंट-पत्थरों से मारपीट कर दी। घटना में उसके हाथ में गंभीर चोटें आईं तथा शरीर पर कई निशान पड़ गए।
महिला ने बताया कि सूचना मिलने पर उसके पिता मुरारीलाल, भाई सुरेन्द्र सिंह और माता चरण देवी मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। इसमें पिता का सिर फट गया, माता के हाथ में चोट आई तथा भाई को भी अंदरूनी चोटें आईं।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि मायके पक्ष की कुल चार मोटरसाइकिलों को आरोपियों ने जबरन रोक लिया और उनमें तोड़फोड़ कर दी। महिला ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





















