जिला नजर संवाददाता
कासगंज। कासगंज में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देते हुए जिलाधिकारी द्वारा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले जनपद के 5 दिव्यांग (दृष्टिबाधित) छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है।
उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।























