आगरा। नोएडा में औद्योगिक मजदूरों पर हुए कथित अत्याचार और हिंसा के मामले में वरिष्ठ प्रेस रिपोर्टर एवं पत्रकार श्री सत्यम वर्मा की गिरफ्तारी को प्रेस स्वतंत्रता पर हमला बताते हुए उनके तत्काल रिहाई की मांग को लेकर आगरा में एक ज्ञापन माननीय राष्ट्रपति महोदया के नाम जिला अधिकारी को सौंपा गया।
समाजवादी पार्टी और विभिन्न मजदूर-संगठनों के प्रतिनिधियों ने आज जिला प्रशासन कार्यालय पहुंचकर यह ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) में मजदूरों के वेतन वृद्धि संबंधी शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और अत्याचार की निष्पक्ष जांच कर त्वरित न्याय सुनिश्चित करने तथा पत्रकार सत्यम वर्मा को बिना देरी रिहा करने की अपील की गई है।
प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष उदल सिंह कुशवाह, पूर्व जिला अध्यक्ष राम श्याम यादव, राजपाल यादव
जिला अध्यक्ष, मजदूर सभा नीतू यादव, राष्ट्रीय सचिव,माइनॉरिटी मोहम्मद मुकीमुद्दीन कुरैशी, जिला कार्यालय प्रभारी सलमान खान, पूर्व जिला उपाध्यक्ष, माइनॉरिटी मोहम्मद इमरान कुरैशी, राजीव कुमार साविता
साथ ही समस्त समाजवादी पार्टी के सदस्य और अन्य संबंधित व्यक्ति भी इस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे।
प्रतिनिधियों ने कहा कि पत्रकारों को अपनी ड्यूटी निभाते समय बिना किसी दबाव या भय के काम करने का अधिकार है। सत्यम वर्मा की गिरफ्तारी को प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला करार दिया गया। उन्होंने मजदूरों के अधिकारों की रक्षा और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग भी की।
यह ज्ञापन प्रेस की स्वतंत्रता, मजदूर हितों और न्याय व्यवस्था की मजबूती को लेकर उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।























