आगरा। पदभार ग्रहण करने के 24 घंटे के भीतर ही जिलाधिकारी मनीष बंसल एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने सुबह जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, जिससे अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने ओपीडी और विभिन्न वार्डों का दौरा कर व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। उन्होंने मरीजों और तीमारदारों से सीधे बातचीत कर समस्याएं जानीं। इस दौरान अस्पताल में अव्यवस्था और ओपीडी संचालन में खामियां सामने आईं, जिस पर उन्होंने सीएमएस और अस्पताल प्रबंधन से जवाब तलब किया।
डीएम बंसल ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कमियों को तत्काल दूर कर सुधार की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने अस्पताल परिसर में स्पष्ट साइनेज लगाने, डॉक्टरों की उपलब्धता और ओपीडी समय की जानकारी प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और व्यवस्थाओं की नियमित























