मथुरा। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर सियासत तेज हो गई है। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महानगर इकाई ने विपक्षी दलों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस का पुतला दहन किया।भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव के नेतृत्व में महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कंकाली रोड स्थित बीएसए कॉलेज के मुख्य द्वार पर एकत्र हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष पूजा चौधरी ने कांग्रेस पर महिलाओं के सशक्तीकरण का विरोध करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर कांग्रेस ने अपनी महिला विरोधी मानसिकता को एक बार फिर उजागर किया है।वहीं महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा कि इस अधिनियम में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान है, लेकिन विपक्ष ने सुनियोजित रणनीति के तहत इसे पारित नहीं होने दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि देश की महिलाएं इसका जवाब देंगी।भाजपा युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष यज्ञ दत्त कौशिक ने भी विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं को अधिकार देने के मुद्दे पर विपक्ष की मंशा स्पष्ट हो चुकी है।मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने विपक्ष की सोच को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह महिलाओं के अधिकारों के प्रति उदासीनता दर्शाता है।प्रदर्शन के दौरान प्रदेश युवा मोर्चा मंत्री पवन हिंडोल, महानगर मंत्री कल्पना गर्ग, पूर्व पार्षद माधुरी सिंह, पूनम गौर, पूजा सैनी, आरती चतुर्वेदी, सुनीता शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर
नारी सम्मान पर सियासी संग्राम,मथुरा में भाजपा का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस का पुतला दहन
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।























