मथुरा। गर्मी के मौसम में आग लगने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने जनहित में विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन ने नागरिकों, व्यापारियों और किसानों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें और अग्नि सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करें, ताकि संभावित हादसों को रोका जा सके।एडवाइजरी में बताया गया है कि घरों और प्रतिष्ठानों में बिजली की वायरिंग की समय-समय पर जांच कराना जरूरी है और केवल आईएसआई मार्क वाले उपकरणों का ही उपयोग करना चाहिए। एक ही सॉकेट में अधिक उपकरण लगाने से बचने, गैस सिलेंडर को सुरक्षित रखने तथा पाइप और रेगुलेटर की नियमित जांच करने पर जोर दिया गया है।प्रशासन ने यह भी निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक घर और दुकान में अग्निशमन यंत्र अनिवार्य रूप से रखा जाए तथा उसकी वैधता की नियमित जांच की जाए। दुकानों के बाहर अतिक्रमण न करने और आपातकालीन निकास मार्ग को खुला रखने को भी आवश्यक बताया गया है, ताकि आपदा के समय राहत और बचाव कार्य में बाधा न आए।कृषि क्षेत्र को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। किसानों से फसल अवशेष न जलाने और खेतों के आसपास पानी की व्यवस्था रखने को कहा गया है। साथ ही बिजली के तारों के नीचे सूखी घास या फसल का भंडारण न करने की हिदायत दी गई है।आग लगने की स्थिति में तुरंत फायर ब्रिगेड (101) और स्थानीय प्रशासन को सूचना देने को कहा गया है। लोगों को घबराने के बजाय शांत रहकर सुरक्षित स्थान पर जाने, लिफ्ट का उपयोग न करने और धुएं से बचने के लिए झुककर चलने की सलाह दी गई है।प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि विद्युत आग में पानी का प्रयोग न करें और गैस रिसाव के दौरान बिजली के स्विच ऑन-ऑफ करने से बचें। बिना प्रशिक्षण के आग बुझाने का प्रयास न करने की भी चेतावनी दी गई है।जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे इन दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में तत्परता के साथ प्रशासन को सूचना दें, ताकि जनहानि और संपत्ति के नुकसान को न्यूनतम किया जा सके।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर
ग्रीष्म ऋतु में अग्निकांड रोकथाम को लेकर प्रशासन की एडवाइजरी जारी
Previous Articleमहिला हत्या कांड का खुलासा, मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।























