जिला नजर संवाददाता संजय भारद्वाज
अलीगढ़। अलीगढ़ पुलिस के थाना इगलास क्षेत्र के ग्राम चंदफरी में एक बच्ची पर अभद्र टिप्पणी किए जाने को लेकर दो पक्षों रामबाबू और विजय के बीच मारपीट हो गई थी जिसमे कई लोग घायल हुए थे।
जिसकी जांच पड़ताल लहेतु आज शाम एस पी ग्रामीण मनीष कुमार मिश्रा ने पुलिस कर्मचारियों के साथ गांव चन्दफ़री मे मौके पर जाकर स्वयं निरिक्षण किया,पुलिस द्वारा क्षेत्र में सतर्कता बरती जा रही है।
मामले की जानकारी देते हुए मनीष कुमार मिश्रा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि वह स्वयं गांव पहुंचकर स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में मौके पर स्थिति सामान्य है और शांति बनी हुई है। पुलिस द्वारा क्षेत्र में सतर्कता बरती जा रही है।
घटना के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।























