• गोविन्द पाराशर – जिला नज़र संवाददाता आगरा
आगरा। शहर के व्यस्ततम राजामंडी चौराहे के पास एक क्रेन ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी घायल होकर बेसुध हो गई। क्रेन चालक मौके से फरार हो गया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महिला अपनी बेटी के साथ स्कूटी से सेंट जॉन्स चौराहे से राजामंडी की ओर जा रही थी। जैसे ही वे राजामंडी चौराहे के पास पहुंचीं, एक ओर क्रेन और दूसरी ओर रिक्शा आ गया। दोनों वाहनों के बीच स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और मां-बेटी सड़क पर गिर पड़ीं। इसी दौरान चलती क्रेन का पहिया महिला के ऊपर से गुजर गया।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में मृतका की बेटी को भी चोटें आई हैं और वह बेहोश हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में घायल बेटी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है, क्योंकि घायल बेटी अभी होश में नहीं आई है। पुलिस स्कूटी के नंबर से उनकी पहचान करने का प्रयास कर रही है। क्रेन चालक की भी तलाश शुरू कर दी गई है और आसपास लगे सीसीटीवी























