जिला नजर संवाददाता संजय भारद्वाज अलीगढ
अलीगढ़। वरुण कुमार सिंह (अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी इगलास) के गाजियाबाद कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर स्थानांतरण के उपलक्ष्य में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम में एसएसपी अलीगढ़ सहित अन्य अधिकारियों ने श्री सिंह को नए दायित्व के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं।
विदाई समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने उनके साथ अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए तथा उनके कार्यों, नेतृत्व क्षमता और कार्यशैली की सराहना की।
अधिकारियों ने विश्वास जताया कि वह अपने नए पद पर भी इसी तरह उत्कृष्ट कार्य करते हुए विभाग का नाम रोशन करेंगे।























