जिला नजर संवाददाता
झाँसी। सपनों को हकीकत में बदलने की चाह लिए तैयारी कर रही 25 वर्षीय कामिनी की जिंदगी असफलता के सदमे में थम गई।
उल्दन निवासी कामिनी झाँसी के कोतवाली क्षेत्र में किराए के कमरे में रहकर उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही थी। परिजनों के अनुसार परीक्षा का पेपर खराब होने के बाद वह गहरे अवसाद में चली गई थी। 16 अप्रैल को उसने कमरे में जहरीला पदार्थ खा लिया।
हालत बिगड़ने पर पड़ोसियों ने उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां दो दिन इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। घटना ने प्रतियोगी छात्रों पर बढ़ते मानसिक दबाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।























