जिला नज़र संवाददाता
गोंडा/अलीगढ़। मनीष कुमार मिश्रा पुलिस अधीक्षक देहात ने थाना गौण्डा का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, मालखाना, हवालात, बैरक, महिला हेल्प डेस्क, भोजनालय सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

इसके साथ ही थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता को भी परखा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसपी देहात ने पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि थाना स्तर पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें और जनता को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।























